कुशीनगर, जुलाई 1 -- कुशीनगर। श्रमिक बोर्ड की कल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित करने के उद्देश्य से जिले के सभी ब्लॉकों में नियमित पंजीयन व जागरूकता शिविर आयोजित किया जायेगा। श्रम प्रवर्तन अधिकारी अलंकृता उपाध्याय ने बताया कि इन कैम्पों में पात्र श्रमिकों का श्रमिक पंजीयन, पंजीयन का नवीनीकरण, फैमिली आईडी का निर्माण, विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं में आवेदन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही श्रमिकों को बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक ब्लॉक में माह के प्रथम, द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ सप्ताह के नियत दिवसों पर संबंधित ब्लॉक कार्यालयों में सुबह 10 बजे से तथा बीआरसर कार्यालयों में दोपहर 12 बजे से कैम्प आयोजित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त प्रत्येक सोमवार को कसया, हाटा व पडरौना के नौका टोला चुंग...