कानपुर, अप्रैल 22 -- कानपुर देहात, संवाददाता। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के नबीपुर में निवास कर रहे घाटमपुर के एक फैक्ट्री श्रमिक ने मंगलवार रात में कमरे में छत के पंखे में फांसी लगा ली। उसको फंदे से उतारने के बाद परिजन उसे बेहोशी की हालत में मेडिकल कालेज अकबरपुर लाए। यहां मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उसको मृत घोषित कर दिया। इससे कोहराम मचगया।घाटमपुर कातवाली क्षेत्र के बेंदा गांव का रहने वाला राम भोला जैनपुर की एक फैक्ट्री में मजदूरी करता था। इसके साथ ही परिवार के साथ अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के नबीपुर में किराए के मकान में रह रहा था। इस समय किसी बात को लेकर वह तनाव में रह रहा था। मंगलवार रात में उसने कमरे के अंदर छत के पंखे से फांसी लगा ली। उसको फंदे में लटका देख परिजन उसे नीचे उतारने के बाद गंभीर हालत में मेडिकल कालेज अकबरपुर लाए। यहां मौजूद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.