श्रमिक नेता दलजीत पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई के खिलाफ संगठनों में नाराजगी
नैनीताल, जून 16 -- नैनीताल, संवाददाता। विभिन्न ट्रेड यूनियनों और सामाजिक संगठनों ने मंगलवार को नैनीताल में आयुक्त दीपक रावत व आईजी कुमाऊं निवेदिता कुकरेती से मुलाकात की। इस दौरान श्रमिक संयुक्त मोर्चा ऊधमसिंह नगर के कार्यकारी अध्यक्ष दलजीत सिंह के खिलाफ जिला प्रशासन की ओर से की गई गुंडा एक्ट की कार्रवाई और जिला बदर की चेतावनी का विरोध किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने कार्रवाई को अवैध और साजिश करार देते हुए तत्काल निरस्त करने की मांग की।प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि डीएम ऊधमसिंह नगर ने दलजीत सिंह को चार मुकदमों के आधार पर गुंडा एक्ट का नोटिस जारी किया है। नोटिस में उन्हें जिले से निष्कासित करने की संस्तुति भी की गई है। यह भी पढ़ें- 'श्रमिक नेता के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई निरस्त हो' जिन चार मुकदमों को आधार बनाया गया है, उनमें से एफआईए संख्या-229...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.