बोकारो, मई 20 -- करगली। फुसरो के करगली बाजार स्थित आवासीय परिसर में श्रमिक नेता डॉ आरजे सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई। गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पाण्डेय ने कहा कि डॉ सिंह एक संघर्षशील श्रमिक नेता थे। आगे कहा कि आज प्रबंधन की मनमानी रोकने के लिए सभी श्रमिक संगठनों को एक मंच पर आकर मजदूरों को एकजुट करने की जरूरत है। विधायक प्रतिनिधि उत्तम सिंह, रिजनल अस्पताल करगली के एएमओ डॉ एलपी साही, टीनू सिंह, महारूद्र नारायण सिंह व सुधीर किशन ने कहा कि डॉ सिंह का जीवन मजदूरों के लिए समर्पित था। निमाई सिंह चौहान, राजन साव, मनोज कुमार राय, युगेश तिवारी, सुरेश बंसल, बंटी सिंह, दिलीप मित्तल, संतोष कुमार, रवि कुमार, प्रभात कुमार सिंह, प्रकाश कुमार ऊर्फ चुन्नू सिंह, मृत्युंजय पांडेय, दिलीप शर्मा, उमाशंकर महतो, सरवन अग्रवाल, अजय सिंह, विनय सिंह, रवींद्र...