श्रमिक नेता आरएन यादव को दी गई श्रद्धांजलि
प्रयागराज, सितम्बर 7 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। बीएसएनएल इंप्लाइज यूनियन के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ श्रमिक नेता आरएन यादव के निधन पर सोमवार को कर्मचारी संगठनों से जुड़े लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने उनके श्रमिक हितों के लिए किए गए कार्यों को याद करते हुए कहा कि कर्मचारी संगठनों में उनके योगदान को लंबे समय तक याद किया जाएगा। सोमवार शाम दारागंज घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।रविवार दोपहर दारागंज में एक मवेशी ने उन्हें टक्कर मार दी थी। इलाज के दौरान रविवार देर रात एसआरएन में उन्होंने अंतिम सांस ली। कन्फेडरेशन ऑफ सेंट्रल गवर्नमेंट एम्प्लाइज एंड वर्कर्स उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष सुभाष चंद्र पांडेय, रामाश्रय यादव, पूर्व सांसद शैलेन्द्र कुमार, पूर्व सांसद धर्मराज पटेल और पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह समेत कई लोगों ने उनके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.