गाज़ियाबाद, मई 28 -- गाजियाबाद, मोहित शर्मा। जिले में लगातार बढ़ती गर्मी और लू को देखते हुए श्रमिक अब दोपहर में काम नहीं करेंगे। यह आदेश मंडलायुक्त ने जारी किए हैं। इस दौरान निर्माण कार्य, सड़क निर्माण, औद्योगिक इकाइयों और अन्य बाहरी कार्यस्थलों पर इस समय काम बंद रहेगा। वहीं, पर श्रमिकों के लिए निर्माण साइटों पर पानी और ओआरएस रखना भी अनिवार्य किया गया है। भीषण गर्मी को देखते हुए मंडलायुक्त भानुचंद गोस्वामी ने जिले में श्रमिकों को दोपहर में काम नहीं करने के निर्देश दिए हैं। इसके जांच की जिम्मेदारी श्रम विभाग को सौंपी हैं। विभाग इस दौरान टीम बनाकर औद्योगिक क्षेत्रों सहित अन्य निर्माण साइटों की जांच करेगा। निजी और सरकारी दोनों क्षेत्रों में काम करने वाले श्रमिकों के लिए दोपहर के समय कार्य पर रोक लगाने के आदेश जारी किए हैं। काम के लिए समय सुब...