प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 1 -- अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ के सम्बोधन का सीधा प्रसारण शुक्रवार को जिले के अफसरों, उद्यमियों और श्रमिकों ने सुखपालनगर में देखा। मुख्यमंत्री ने श्रमिकों के जीवन स्तर को सुधारने, रोजगार के अवसर बढ़ाने तथा सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के संकल्प को प्रमुखता से रेखांकित किया। औद्योगिक क्षेत्र सुखपालनगर में आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त उद्योग एसएस रावत ने डीएम सहित अन्य अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। डीएम शिवसहाय अवस्थी ने कहा कि श्रमिक देश की आर्थिक प्रगति की रीढ़ हैं। उनके परिश्रम एवं समर्पण के बिना औद्योगिक विकास की कल्पना संभव नहीं है। यह भी पढ़ें- मजदूर दिवस पर CM योगी बोले , शोषण बर्दाश्त नहीं, हर श्रमिक को मिलेगा ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.