फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 2 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एक गोष्ठी हुयी। इसमें श्रमिकों को उनके अधिकार और सुविधाओं के प्रति जागरूक किया गया। इसके साथ ही साथ श्रमिकों के हितलाभ वितरण एवं श्रम पंजीयन के बारे में जानकारी दी गयी। इस मौके पर लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी देखा गया। सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि श्रमिक देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि वे अपने प्रतिष्ठानों में कार्यरत श्रमिकों का अधिक से अधिक पंजीयन प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के अंतर्गत करायें जिससे श्रमिकों को सरकार द्वारा संचालित सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके। यह भी पढ़ें- योजनाओं की बरसात, शिविर में श्रमिकों को सीधे लाभ, पंजीकरण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.