हजारीबाग, मई 2 -- बरही, प्रतिनिधि। श्रमिक दिवस और बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर श्रीदास इंटरनेशनल स्कूल में शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने ड्रॉइंग प्रतियोगिता, कविता पाठ एवं भगवान बुद्ध के विचारों को साझा किया। श्रमिकों के योगदान को दर्शाते हुए छात्र छात्राओं ने आकर्षक चित्र बनाए और समाज में उनके महत्व को समझने का संदेश दिया। कविता पाठ के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपने विचार प्रस्तुत कर सभी को प्रभावित किया। विद्यार्थियों ने भगवान बुद्ध के उपदेशों शांति, करुणा और अहिंसा को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। प्राचार्य कैलाश कुमार ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में सामाजिक जागरूकता और नैतिक मूल्यों का विकास करते हैं। यह भी पढ़ें- कार्यक्रम का किया गया आयोजन श्रमिक दिवस उन्हें मेहनत और समर्पण का म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.