बिजनौर, मई 3 -- बिजनौर। रोटरी क्लब गंगा बिजनौर द्वारा श्रमिक दिवस पर 10 से अधिक श्रमिकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सभी श्रमिकों को एक बेड शीट और मिष्ठान का एक डिब्बा दिया गया । रोटरी क्लब गंगा बिजनौर द्वारा आर्य समाज विध्या मंदिर में एक कार्यक्रम श्रमिक दिवस पर श्रमिकों को सम्मानित करने के लिए किया गया। मुख्य अतिथि आर्य समाज इंटर कॉलेज के प्रबंधक विजेंदर सिंह रहे और विशिष्ठ अतिथि के रूप में आर्य समाज के अध्यक्ष सतेन्द्र रहे। मुजफ्फरनगर से अनिल अग्रवाल और अनीता अग्रवाल भी विशिष्ठ आमंत्रित अतिथि के रूप मे रहे। सर्वप्रथम क्लब अध्यक्ष रोटेरियन डॉ. राजीव कुमार अग्रवाल मे सदन को बताया कि हमारा क्लब समाज के उत्थान के लिए छोटे छोटे प्रयास करता रहता है हम श्रमिकों के श्रम का हमेशा सम्मान करते हैं। यह भी पढ़ें- श्रमिको को सम्मानित कर उनके...