गाज़ियाबाद, मई 1 -- गाजियाबाद, अमन वत्स। श्रमिक दिवस के अवसर पर प्रतीक ग्रुप की सीएसआर इकाई आकार फाउंडेशन ने सिद्धार्थ विहार स्थित प्रतीक ग्रैंड बेगोनिया प्रोजेक्ट में श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाया। इसमें 120 से अधिक मजदूरों व कामगारों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। प्रतीक ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रतीक तिवारी ने बताया कि शिविर में ब्लड प्रेशर, शुगर व कोलेस्ट्रॉल जांच के साथ दंत परामर्श, सामान्य चिकित्सकीय सलाह, आंखों की जांच, पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट (पीएफटी) और बीएमआई की जांच की गई। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य श्रमिकों के स्वास्थ्य और सम्मान का ध्यान रखना था।ताकि श्रमिकों को बुनियादी स्वास्थ्य सेवाएं आसानी से मिलती रहे। यह भी पढ़ें- बजाज शुगर मिल में लगा आरोग्य मेला, 500 से अधिक कर्मियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.