सहारनपुर, मई 1 -- बेहट। टोडरपुर, सहारनपुर। अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर शनिवार को चीनी मिल कर्मचारी संघ, शाकंभरी शुगर एंड एलाइड इंडस्ट्रीज लिमिटेड, टोडरपुर के तत्वावधान में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रमिकों ने श्रम दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अपने अधिकारों और वर्तमान समस्याओं पर चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि 1 मई 1886 को अमेरिका के शिकागो शहर में मजदूरों ने 15-15 घंटे काम कराए जाने के विरोध में ऐतिहासिक हड़ताल की थी। इस आंदोलन में अनेक श्रमिकों ने अपने प्राणों की आहुति दी, जिसके परिणामस्वरूप विश्वभर में कार्य के घंटे घटाकर 8 घंटे किए गए। तभी से 1 मई को अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह भी पढ़ें- श्रम वीर गौरव समारोह में योजनाओं का किया बखानश्रमिकों की समस्याएँ संघ पदाधिकारियों ने कहा कि...