लखीमपुरखीरी, मई 8 -- शुक्रवार को मूसेपुर स्थित वुडमैक इंडस्ट्रीज परिसर में स्वस्थ श्रमिक, सशक्त राष्ट्र अभियान के तहत श्रमिक आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। जिला स्वास्थ्य समिति लखीमपुर खीरी के तत्वावधान में आयोजित मेले में बड़ी संख्या में श्रमिकों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। कार्यक्रम का शुभारंभ ईसानगर ब्लॉक प्रमुख आलोक कटियार ने फीता काटकर किया। मेले में श्रमिकों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई। इसमें ब्लड प्रेशर, शुगर व टीबी आदि बीमारियों की जांच के साथ विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा परामर्श दिया गया। जरूरतमंदों को मुफ्त दवाएं भी वितरित की गईं। जिला स्वास्थ्य समिति की ओर से डॉ. शिशिर पाण्डेय, डॉ. अनिल कुमार वर्मा, डॉ. अमित सिंह अधीक्षक सीएचसी खमरिया, डॉ. कंचन वर्मा, डॉ. विजय कुमार, सौरभ शुक्ला, डॉ. लल्लन प्रसाद व स्टाफ नर्स अंश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.