आदित्यपुर, मई 3 -- ग़म्हरिया।जेवियर स्कूल में मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर सेबेस्टियन और प्रशासक ब्रदर अमलराज के द्वारा सहायक कर्मियों को सम्मान स्वरूप उपहार भेंट किया गया। प्रधानाचार्य ने संबोधित करते हुए कहा कि इन सहायक कर्मियों की मेहनत, ईमानदारी एवं निष्ठा का कोई मोल नहीं है, साथ ही उनके योगदान की जितनी भी तारीफ़ की जाए वह कम है। इस मौके पर स्कूल के सहायक कर्मचारियों के सम्मान में स्कूल के बच्चों ने एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की उप-प्रधानाचार्य सिस्टर दीपिका, शिक्षिका सुशीला, ज्योति सलूजा समेत अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं का अहम योगदान रहा। यह भी पढ़ें- श्रमिक दिवस पर जेवियर स्कूल के कामगार हुए सम्मान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.