मेरठ, मई 1 -- शुक्रवार को स्प्रिंग डेल्स मवाना (मदर विंग) में श्रमिक दिवस के अवसर पर विद्यालय के कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। प्रबंधक मनोज रस्तोगी, प्रबंधिका मीनू रस्तोगी, प्रधानाचार्या प्रमोद राजपूत ने सभी श्रमिकों को प्रेम व सम्मान के साथ उपहार वितरित कर सम्मान दिया। प्रधानाचार्या प्रमोद राजपूत, कोऑर्डिनेटर वर्षा खुराना, चारु जैन आदि रहीं। बाल भारती पब्लिक स्कूल नगर पालिका मवाना के समर्पित सफाई कर्मचारियों तथा विद्यालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। चतुर्थ श्रेणी कर्मियों सुधा, आरती, पूनम, सोनिया आदि को उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्या संगीता रस्तोगी, रितु सिंघल, सुनीत, कृतिका सहित अन्य अध्यापिकाओं का सराहनीय सहयोग रहा。 यह भी पढ़ें- भगवान बुद्ध के उपदेशों का संदेश जन-जन तक पहुंचायाविद्य...