नोएडा, अप्रैल 29 -- नोएडा, राजेश शर्मा। श्रमिक दिवस पर जिले में लगने वाले स्वास्थ्य शिविरों में एक हजार से अधिक डॉक्टर निशुल्क परामर्श देंगे। इसमें कई विशेषज्ञ डॉक्टर भी होंगे। निशुल्क स्वास्थ्य शिविरों में सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक श्रमिक परामर्श सहित अन्य सुविधाओं का लाभ ले सकेंगे। स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन जिला अस्पताल, जिम्स, चाइल्ड पीजीआई सहित 201 स्थानों पर शिविर लगाया जाएगा, जिसमें 67 निजी मल्टीस्पेश्यलिटी अस्पताल भी शामिल हैं। इनके अलावा 300 से अधिक कंपनियों और फैक्टरियों में भी वहां काम करने वाले श्रमिकों की स्वास्थ्य जांच डॉक्टर करेंगे। इन स्वास्थ्य शिविर के दौरान जरूरत पड़ने पर 49 एंबुलेंस की सेवाएं भी ली जा सकेगी। यह भी पढ़ें- मजदूर दिवस पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन स्वास्थ्य शिविरों की संख्या और भी बढ़ाई जा...