कौशाम्बी, मई 3 -- सैनी इलाके के करनपुर सौरई गांव का मो. अयूब मजदूरी करता है। रविवार की दोपहर वह कहीं से मजदूरी करके भोजन करने पैदल घर जा रहा था। करनपुर चौराहा के समीप पीछे से आई स्कार्पियों ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजान देने के बाद भाग रही स्कार्पियो कुछ दूर आगे जाकर सयारा मोड़ के पास बिजली के खंभे से टकराकर पलट गई। पुलिस ने आरोपी चालक को स्कार्पियो सहित पकड़ लिया है। घायल मजदूर को सिराथू सीएचसी में भर्ती कराया गया है। हादसे की बदौलत आवागमन बाधित होने जैसी समस्या सामने नहीं आई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...