मिर्जापुर, जनवरी 30 -- ड्रमंडगंज। श्रमिक के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गुरुवार को ग्रामीणों ने घेराव कर दिया। लगभग दो घंटे तक थाने के बाहर नारेबाजी की। थानाध्यक्ष भारत सुमन ने जल्द से जल्द घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया। तब जाकर ग्रामीण शांत हुए। ड्रमंडगंज के देवहट गांव निवासी श्रमिक 56 वर्षीय छोटकऊ कोल 22 जनवरी की रात घर से खेत पर फसलों की रखवाली करने निकले थे। उसके बाद वापस घर नहीं लौटे। पांच दिन बाद मंगलवार सजहवा बाउली जंगल में चादर में बांधकर गड्ढे में शव दफनाया मिला। मृत श्रमिक के पुत्र रवींद्र ने अज्ञात लोगों पर पिता की हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया। बुधवार की रात श्रमिक का शव उसके घर पहुंचा। ड्रमंडगंज, हलिया और लालगंज थाने की पुलिस फोर्स की मौजूदगी में शव का देर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.