बागपत, फरवरी 3 -- बागपत। बागपत कोतवाली क्षेत्र के खुब्बीपुर निवाड़ा गांव में मिले श्रमिक के अधजले शव के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक के परिजनों ने श्रमिक की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने डीएम को शिकायती पत्र सौंपते हुए मामले की जांच कराने की मांग की है। सिरसली गांव निवासी राजकली ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसका बेटा अनिल कुछ महीनों से बागपत के खुब्बीपुर निवाड़ा स्थित एक फैक्ट्री में मजदूरी करता था। फैक्ट्री मालिक ने अनिल को काम पर रखा था और उसे फैक्ट्री परिसर में ही रहने के लिए कमरा दिया था। शुरुआत में वेतन का भुगतान समय पर होता था, लेकिन बाद में वेतन को लेकर विवाद शुरू हो गया। राजकली का आरोप है कि वेतन मांगने पर फैक्ट्री मालिक अनिल के साथ मारपीट करता था। इस संबंध में कई बार विवाद हुआ था, जिसकी जानकारी अनिल ने फ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.