बहराइच, मार्च 17 -- बहराइच। देहात कोतवाली के टिकोरा पुलिस चौकी इलाके में सड़क निर्माण में लगे श्रमिक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। रुपईडीहा थाने के ग्राम बेभरिया निवासी तरुण कुमार (35) पुत्र राधेश्याम टिकोरा इलाके में हो रहे सड़क निर्माण में मजदूरी करता था। सोमवार की दोपहर करीब तीन बजे श्रमिक की तबियत बिगड़ी और उसे मेडिकल कालेज लाया गया , जहां इलाज के दौरान सोमवार शाम लगभग छह बजे उसकी मौत हो गई । नगर कोतवाली पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर मार्च्युरी में रखवाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...