नोएडा, जून 5 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार की शाम तेज आंधी की वजह से निर्माणाधीन सोसाइटी में दीवार गिरने से हुई श्रमिक की मौत के मामले में पुलिस ने साइट इंचार्ज के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। श्रमिक के बेटे की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। आकाश ने पुलिस को बताया कि उसके पिता रंजीत गुरुवार को हिमस्फेयर सोसाइटी में काम कर रहे थे। इसी बीच शाम के समय अचानक आई तेज आंधी की वजह से एक दीवार का कुछ हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया। सिर में ईंट लगने से उनके पिता रंजीत की मौत हो गई। यह हादसा साइट इंचार्ज की लापरवाही की वजह से हुआ। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...