श्रमिक की बेटी की शादी में दी मदद
गंगापार, अप्रैल 5 -- सार्थक सेवा ट्रस्ट की ओर से बेटी की शादी में सहयोग प्रदान किया गया। संस्था की ओर से नकद राशि व बेटी की शादी के लिए दिए गए उपहार से गरीब के आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े। अधिवक्ता गोपाल यादव ने कहा कि ऐसे कार्यो से अन्य संस्थाओं के लोगों को प्रेरणा लेकर समाज में जीवन निर्वहन करने वाले गरीबों की मदद के लिए आगे आने की आवश्कता है। शनिवार को दोपहर अमिलहवा सिरसा निवासी एक श्रमिक की बेटी की शादी थी, इस बात की जानकारी जैसे उक्त संस्था के अध्यक्ष नवनीत तिवारी को हुई वह टीम के साथ पहुंच गए। नकद धनराशि 51 सौ के अलावा शादी के जोड़े के लिए अन्य उपहार प्रदान कर बेटी के बाप की परेशानियां कम कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.