सोनभद्र, अप्रैल 15 -- बभनी। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के जिला सह सचिव देव कुमार विश्वकर्मा ने हरियाणा के फरीदाबाद में जारी श्रमिक आंदोलन का पुरजोर समर्थन किया है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि वह मजदूरों की आवाज को दबाने के बजाय उनकी समस्याओं का समाधान करे। देव कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि वर्तमान में मजदूरों का शोषण चरम पर है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सरकार को चेताते हुए कहा कि श्रमिकों के कार्य घंटों को तय सीमा से अधिक बढ़ाना और उन्हें उचित वेतन व मौलिक अधिकारों से वंचित रखना पूरी तरह से अन्यायपूर्ण और अलोकतांत्रिक है। यह भी पढ़ें- योगी सरकार ने '21%' दिया पर क्या थी '20 वाली झूठी बात', जिस पर भड़के थे नोएडा के श्रमिक भाकपा नेता ने सरकार के सामने प्रमुख रूप मजदूरों के लिए निर्धारित 8 घंटे के कार्य सम...