श्रमिक की उर्मिल नदी में डूबने से हुई मौत
महोबा, अप्रैल 20 -- श्रीनगर, संवाददाता। राजमार्ग निर्माण में लगे श्रमिक की उर्मिल नदी में डूबने से मौत हो गई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों में कोहराम मच गया है। इस दिनों जिले की सीमा क्षेत्र पर राजमार्ग चौड़ीकरण का काम चल रहा है। कानपुर सागर राजमार्ग के चौड़ीकरण कार्य में लगे श्रमिक मध्यप्रदेश के टिकरी के उमरिया निवासी 25 वर्षीय अनिल कोल उर्मिल नदी में डूब गया। बताया जा रहा है कि श्रमिक दिन में स्नान आदि के लिए गया और स्नान करने के दौरान नदी की गहराई तक पहुंच गया जिससे उसकी पानी में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक अपने चचेरे भाई राजेश, नीरज के साथ दो दिन पूर्व ही काम पर आया था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों का कहना है कि युवक को मिर्गी का दौरा पड़ता था। मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.