विकासनगर, सितम्बर 4 -- श्रमिक कार्ड के नए पंजीकरण और नवीनीकरण की सत्यापन प्रक्रिया को सरल बनाने की मांग उठी है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मीडिया संयोजक एवं टिहरी गढ़वाल के जिला प्रभारी सरदार सुरेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजकर इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने का आग्रह किया है। ज्ञापन में बताया गया कि वर्तमान में श्रमिक कार्ड के नए पंजीकरण और नवीनीकरण के लिए आवेदन पत्र का सत्यापन जीएसटी में पंजीकृत ठेकेदारों के माध्यम से कराया जाना आवश्यक है। इसके चलते छोटे स्तर पर भवन निर्माण और अन्य स्थानीय निर्माण कार्यों में लगे वास्तविक श्रमिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- विकासनगर में श्रमिक कार्ड सत्यापन प्रक्रिया सरल करने की मांग, सीएम को भेजा पत्र सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रदेश मे...