श्रमिक कार्ड बनाने को लेकर नहीं काटने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर
औरंगाबाद, मई 30 -- दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर प्रखंड क्षेत्र के श्रमिकों और असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए एक नई सुविधा शुरू की जा रही है। अब श्रम कार्ड बनवाने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए ओबरा विधायक कार्यालय की सहायता ली जा सकेगी। ओबरा विधायक डॉ. प्रकाश चंद्र ने बताया कि श्रमिकों को श्रम कार्ड बनवाने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई मजदूरों को अपना काम छोड़कर सरकारी कार्यालयों में जाना पड़ता है, जिससे उनकी दैनिक मजदूरी प्रभावित होती है। इसके अलावा जानकारी के अभाव में कुछ लोग बिचौलियों के संपर्क में आकर आर्थिक नुकसान भी उठाते हैं। उन्होंने कहा कि विधायक कार्यालय के माध्यम से श्रमिकों को आवश्यक मार्गदर्शन और सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य श्रमिकों का समय और धन दोनों बचाना है तथा सरकारी योजनाओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.