हाथरस, मई 1 -- हाथरस। अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में शहर के जलेसर रोड स्थित कांशीराम टाउन शिप में स्थित प्राथमिक विद्यालय पर श्रमिकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजीव राय ने किया। स्वास्थ्य शिविर में कुल 243 मरीजो को दवा देकर उपचारित किया गया। जिसमें 14 बुखार के मरीजों की मलेरिया तथा डेंगू रोग की जांच की गई, 37 मरीजों की दांतों की जांच, 20 मरीजों की टीबी की जांच, 15 रोगियों की आंखों की जांच, 19 मरीजों की एचआईवी जांच, 19 मरीजों की हिपेटाइटिस की जांच, 5 मरीजों की सिफिलिश की जांच ( जिसमें 1 महिला पॉजिटिव थी), 12 मरीजों की हीमोग्लोबिन की जांच, 5 मरीजों की डीफनैस की जांच की गई। इसके अतिरिक्त प्रधान मंत्री जन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.