फतेहपुर, अप्रैल 29 -- धाता। नगर पंचायत क्षेत्र के अटेलवा स्थित कोल्ड स्टोरेज एवं आइस प्लांट केटमई में श्रमिक दिवस के अवसर पर श्रमिक आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान करीब 50 श्रमिकों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और जरूरी दवाएं वितरित की गईं। शिविर में डाक्टरों की टीम ने श्रमिकों को संतुलित आहार, स्वच्छता और नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। शिविर में डा. नंदिनी, डा. दिनेश सिंह, डा. राजेश सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही। शिविर में एनसीडी (गैर-संचारी रोग) स्क्रीनिंग, टीबी जांच, सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण और टीकाकरण जैसी सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। यह भी पढ़ें- मजदूर दिवस पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन साथ ही पात्र लाभार्थियों को एचपीवी वैक्सीन भी लगाई गई। स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया ...