आजमगढ़, अप्रैल 29 -- बरदह। स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ठेकमा क्षेत्र के श्रमिक आरोग्य मेला सप्ताह का आयोजन बुधवार को जिवली एवं सरायमोहन परिसर में किया गया। स्वास्थ्य केंद्र ठेकमा प्रभारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि इसमें ओपीडी सेवा, टीबी, मलेरिया, डेंगू, दिमागी बुखार, कालाजार, फाइलेरिया एवं कुष्ठ रोग से संबंधित जानकारी दी गई। इसके साथ ही जांच, उपचार एवं प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- स्वास्थ्य कर्मी ने आंगनबाड़ी सेविकाओं को दी एचपीवी टीकाकरण, कुष्ठ, कालाजार की जानकारी यह भी पढ़ें- श्रमिक आरोग्य मेले में 72 मरीजों को दिया गया उपचार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...