हाथरस, मई 1 -- हसायन। कस्बा के मोहल्ला अहीरान स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर "स्वस्थ श्रमिक, सशक्त राष्ट्र" थीम के तहत श्रमिक आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंकुश सिंह ने फीता काटकर इसका शुभारंभ किया। मेले में कुल 40 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिन्हें मौके पर ही दवाएं और पौष्टिक आहार वितरित किए गए। शासन के निर्देशों के अनुरूप आयोजित इस मेले में श्रमिकों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। योग्य चिकित्सकों की टीम ने उनका व्यापक स्वास्थ्य परीक्षण किया, जिसमें ब्लड प्रेशर,शुगर, सामान्य शारीरिक जांच और कार्यस्थल से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया गया। सभी श्रमिकों को आवश्यक दवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.