श्रमिक आंदोलन के दौरान हिंसा भड़काने के आरोप में सत्यम वर्मा और आकृति पर रासुका लगी
नोएडा, मई 13 -- नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। श्रमिक आंदोलन के दौरान हुए हिंसक प्रदर्शन के मामले में नोएडा पुलिस ने दो आरोपियों सत्यम वर्मा और आकृति पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) लगा दिया है। दोनों आरोपी मजदूर बिगुल दस्ता के सक्रिय सदस्य हैं। आंदोलन के दौरान हुई हिंसा, आगजनी और अराजक गतिविधियों में उनकी भूमिका अहम पाई गई। दोनों आरोपी जेल में हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हिंसक प्रदर्शन मामले में बीते माह सत्यम वर्मा और आकृति को गिरफ्तार किया गया था। दोनों ने लोगों को उकसाकर कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास किया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने कई लोगों की भूमिका की पड़ताल की, जिनमें सत्यम वर्मा और आकृति की गतिविधियां संदिग्ध और भड़काऊ पाई गईं। दोनों आरोपियों ने आंदोलन के दौरान लोगों को भड़काने, भीड़ को उग्र बनाने और लोक व्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.