प्रयागराज, अप्रैल 11 -- प्रयागराज। फाफामऊ स्थित आदर्श कोल्ड स्टोर के ढहने से घायल श्रमिक अमित चौधरी का शुक्रवार को पैर का ऑपरेशन नहीं हो सका। डॉक्टरों के अनुसार मंगलवार को ऑपरेशन करके इंप्लांट लगाया जायेगा। गुरुवार को डीएम मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर इंप्लांट के लिए लोगों की मदद से 30 हजार रुपए अमित के परिजन को दिया गया था। शुक्रवार को दोपहर अमित को वार्ड से ऑपरेशन के लिए ऑपरेशन थियेटर में ले जाया गया लेकिन एक घंटे बाद बिना ऑपरेशन के बाहर कर दिया गया। तीमारदार उमेश चौधरी ने बताया कि डॉक्टरों ने अनुसार मरीज को बुखार अधिक होने के कारण ऑपरेशन रोक दिया गया है। बुखार कम होने पर मंगलवार को ऑपरेशन किया जायेगा। ऑपरेशन के लिये लगभग आठ हजार रुपए की दवा भी बाहर से खरीदने के लिए कहा गया है। बिहार के सहरसा के रहने वाले अमित चौधरी के पैर में फ्रैक्च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.