धनबाद, जून 25 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। पुराना बाजार स्थित श्री श्री लक्ष्मी नारायण ट्रस्ट (एसएसएलएनटी) हॉस्पिटल में बुधवार को झारखंड प्रदेश एंबुलेंस कर्मचारी संघ की बैठक हुई। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष नीरज तिवारी ने की। मौके पर 108 एंबुलेंस सेवा में कार्यरत कर्मियों के श्रमिक अधिकार, सामाजिक सुरक्षा और लंबित वेतन भुगतान के मुद्दों पर चर्चा हुई। कर्मियों की नियुक्ति प्रक्रिया, न्यूनतम वेतन, पीएफ, ईएसआई, बोनस, अवकाश और अन्य वैधानिक सुविधाओं को सुनिश्चित कराने पर विचार-विमर्श किया गया। कर्मियों ने आरोप लगाया कि कई कर्मियों को श्रम कानूनों के तहत मिलने वाली सुविधाएं नहीं मिल रही हैं, जिससे उन्हें आर्थिक और सामाजिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। संघ ने सरकार से मांग की कि 108 एंबुलेंस सेवा संचालन के लिए नई संस्था के चयन से पहले उसके वि...