शाहजहांपुर, मई 2 -- अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में स्वामी शुकदेवानन्द लॉ कॉलेज में "श्रमिक अधिकार और सामाजिक न्याय : वर्तमान चुनौतियाँ एवं समाधान" विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. जयशंकर ओझा ने कहा कि श्रमिकों को न्यूनतम मजदूरी, सुरक्षित कार्यस्थल और सामाजिक सुरक्षा जैसे अधिकार मिलना अत्यंत आवश्यक है। डॉ. पवन कुमार गुप्ता ने असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों की समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्हें स्थायी रोजगार और स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पातीं। डॉ. मृदुल शुक्ला ने नई श्रम संहिताओं और ऑनलाइन शिकायत व्यवस्था की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- श्रमिक अधिकारों पर गोष्ठी का आयोजन संचालन रंजना खण्डेलवाल ने किया। इस दौरान प्राध्यापक व छात्र-छात्राएं मौजूद रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.