शाहजहांपुर, मई 1 -- अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सौजन्य से स्वामी शुकदेवानन्द लॉ कॉलेज में "श्रमिक अधिकार और सामाजिक न्याय : वर्तमान चुनौतियाँ एवं समाधान" विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित हुई। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. जयशंकर ओझा, डॉ. पवन कुमार गुप्ता, डॉ. अमित कुमार यादव, डॉ. मृदुल शुक्ला सहित अन्य प्राध्यापकों व छात्र-छात्राओं ने अपने विचार रखे। संचालन रंजना खण्डेलवाल ने किया। प्राचार्य डॉ. ओझा ने कहा कि श्रमिकों को न्यूनतम मजदूरी, सुरक्षित कार्यस्थल, सामाजिक सुरक्षा और भेदभाव से मुक्ति जैसे अधिकार मिलना जरूरी है। ये अधिकार विभिन्न श्रम कानूनों के तहत सुरक्षित हैं। डॉ. पवन कुमार गुप्ता ने बताया कि देश के अधिकांश श्रमिक असंगठित क्षेत्र में कार्यरत हैं, जहां उन्हें स्थायी रोजगार, उचित मजदूरी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.