लखनऊ, अप्रैल 17 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता आंदोलनरत श्रमिकों से मिलने शुक्रवार को नोएडा जा रहे सपा के प्रतिनिधिमंडल को रास्ते में ही पुलिस ने रोक लिया। नोएडा जाने से पहले सपा नेताओं को उनके आवासों पर ही नजरबंद करने का प्रयास किया गया था, लेकिन प्रतिनिधिमंडल के सभी नेता अपने-अपने आवासों से निकलकर नोएडा की ओर रवाना होने में कामयाब हो गए थे। बीच रास्ते में उन्हें रोका गया। इस तरह से उन्हें रोके जाने को सपा ने निंदा की है।अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रतिनिधिमंडल नोएडा जा रहा था, जिसका नेतृत्व नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय कर रहे थे। प्रतिनिधिमंडल में विधायक कमाल अख्तर, जिला अध्यक्ष सुधीर भाटी, महानगर अध्यक्ष आश्रय गुप्ता, विधायक शाहिद मंजूर, अतुल प्रधान, पंकज कुमार मलिक, पूर्व एमएलसी प्रशांत यादव, सपा प्रवक्ता राज कुमार भाटी और नोएडा सीट से ...