मेरठ, मार्च 5 -- मटर के खेत में काम कर रहे श्रमिकों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। घटना में घायल युवक के भाई ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। फतेहपुर नारायण निवासी यामीन पुत्र मुन्तियाज ने बताया कि उसका भाई सामीन गांव में ही मटर के खेत में काम करने गया था। वहीं काम कर रहे दानिश उर्फ मुन्नी और अनस से उसकी कहासुनी हो गई। जिसके बाद दानिश ने अपने भाई इरशाद उर्फ मटका और पिता आसमुहम्मद पुत्र सईद को खेत पर बुलाया और सामीन की जमकर पिटाई की। इरशाद ने सामीन के चेहरे पर धारदार हथियार से प्रहार किया जिससे वह गंभीर घायल हो गया। इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सक्सेना का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज हो गई है। आरोपियों की तलाश जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...