सोनभद्र, मई 2 -- रेणुकूट। पिपरी रेंज अंतर्गत रिंहद प्रथम पौधशाला में वन विभाग ने श्रमिकों के बीच अंगवस्त्र एवं थर्मल बोतलों का वितरण किया। इस दौरान वानिकी कार्यों को सफल बनाने में श्रमिकों की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की गई। अधिकारियों ने कहा कि पौधशालाओं के संचालन, वृक्षारोपण और संरक्षण जैसे कार्यों में श्रमिकों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनके परिश्रम और समर्पण से ही विभागीय योजनाएं सफल हो पाती हैं। इस मौके पर पिपरी वन रेंजर राघवेंद्र कुमार, वन दरोगा रवि यादव, छोटेलाल, हिमांशु मौर्य आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- मजदूर दिवस पर मारवाड़ी युवा मंच का सेवा कार्यक्रम यह भी पढ़ें- बागबेड़ा में राहगीरों के लिए प्याऊ का शुभारंभ
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.