गंगापार, मई 3 -- बंद पड़ी कताई मिल के श्रमिकों ने बकाए को लेकर रविवार को मेजारोड स्थित बीएनटी इंटर कॉलेज में बैठक कर शासन व संबधित विभाग के खिलाफ जमकर हुंकार भरते हुए चेतावनी दी कि यदि उनके बकाए का जल्द भुगतान नहीं किया गया तो वह सभी सड़क पर उतर आन्दोलन को बाध्य होंगे। इस अवसर पर रहे श्रमिक नेता रघुनंदन गुप्ता ने कहा कि श्रमिक दिवस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने श्रमिकों के हित में जो बातें कह रखी हैं वह स्वागत योग्य है। तीन दशक पहले मेजा के पठारी इलाके में जहां मशीनों की गड़गड़ाहट होती थी, अब शान्त हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.