श्रमिकों ने किया श्रम प्रवर्तन निरीक्षक का घेराव
काशीपुर, मई 27 -- काशीपुर, संवाददाता। अप्रैल माह का वेतन और पांच वर्षों का पीएफ दिलाने की मांग को लेकर बुधवार को कुंडेश्वरी स्थित विवि मेड कंपनी के श्रमिकों ने श्रम प्रवर्तन निरीक्षक का घेराव किया। निरीक्षक ने रुके हुए वेतन के संबंध में कंपनी के एचआर हेड से वार्ता की। उन्होंने एक दो दिन में रुके हुए वेतन का भुगतान कराने का आश्वासन दिया है। कुंडेश्वरी स्थित विवि मेड कंपनी एनसीएलटी में चली गई है। जिस कारण कंपनी में उत्पादन ठप है। इस कारण कर्मियों की अप्रैल माह के वेतन का भुगतान भी नहीं हो सका है। और न ही उन्हें वर्ष 2021से ईपीएफ की राशि का भुगतान हुआ है। रुके हुए वेतन की मांग को लेकर कंपनी के श्रमिक बुधवार को श्रम प्रवर्तन कार्यालय पहुंचे। उन्होंने श्रम प्रवर्तन निरीक्षक बलराम सिंह तोमर का घेराव कर रुका हुआ वेतन और ईपीएफ का भुगतान कराने की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.