श्रमिकों को हीट वेव से बचाव को करें जागरूक, दें सुविधाएं: डीएम
सहारनपुर, मई 14 -- सहारनपुर। डीएम अरविंद कुमार चौहान ने हीट वेव से बचाव को निर्देश दिए कि कार्यस्थल पर कर्मचारियों/श्रमिकों के लिए कार्य घंटों के पुनर्निर्धारण की अनुमति दी जाए और पेयजल सुविधाओं को सुनिश्चित करते हुए विश्राम क्षेत्रों व कार्यस्थलों को ठंडा रखने की व्यवस्था की जाए। यही नहीं, आपातकालीन बर्फ पैक और गर्मी से होने वाली बीमारियों की रोकथाम की साम्रगी की व्यवस्था की जाए। श्रमिकों की नियमित स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित करें। सहायक श्रमायुक्त प्रवीण चन्द्र दत्त ने कारखानों एवं प्रतिष्ठानों के प्रबन्धन को निर्देश दिए कि श्रमिकों को दिन के सबसे ठंडे समय के दौरान सबसे कठिन काम करने देने के लिए अलग-अलग समय-सारणी पर विचार किया जाए। अत्यधिक गर्म तापमान के दौरान विश्राम के समय को पुनर्निर्धारित किया जाए या फिर अत्यधिक गर्म तापमान में काम करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.