पलामू, मई 2 -- मेदिनीनगर। अंतर-राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस के पलामू जिला अध्यक्ष अनिल सिंह के नेतृत्व में श्रमिकों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान श्रमिकों के अधिकारों और एकता पर जोर दिया गया। अनिल सिंह ने कहा कि मजदूर समाज की रीढ़ हैं और उनके परिश्रम से ही देश का विकास संभव है। उन्होंने कहा कि मजदूरों को सम्मान, सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने श्रमिकों से एकजुट रहने और अपने हक के लिए सजग रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान मजदूर एकता के समर्थन में नारे भी लगाए गए। यह भी पढ़ें- विश्रामपुर नगर परिषद कर्मियों को मिला सम्मान यह भी पढ़ें- मजदूर दिवस पर विचार गोष्ठी यह भी पढ़ें- जिला मुख्यालय और विभिन्न प्रखंडों में मजदूर दिवस धूमधाम से मना
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.