भदोही, फरवरी 5 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। श्रवण कुमार श्रमिक परिवार तीर्थ यात्रा योजना का लाभ अब जिले के श्रमिकों को मिलेगा। एक औद्योगिक अधिष्ठानों में कार्यरत श्रमिकों के जीवन में कार्य के साथ-साथ मानसिक सुकून और पारिवारिक आनंद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश श्रम कल्याण परिषद् द्वारा श्रवण कुमार श्रमिक परिवार तीर्थ यात्रा योजना संचालित की जा रही है। इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत पात्र श्रमिकों को अपने परिवार के साथ ऐतिहासिक, धार्मिक एवं दर्शनीय स्थलों की यात्रा के लिए अधिकतम 12,000 की एकमुश्त आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। श्रम आयुक्त मनोज कुमार शर्मा ने योजना की जानकारी देते हुए बताया कि अधिकांश श्रमिक लगातार कार्य करते-करते मानसिक थकान और बोरियत का अनुभव करने लगते हैं। जिससे उनकी कार्यक्षमता प्रभावित होती है। ऐसे में सपरिवार प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.