बिजनौर, मई 1 -- बिजनौर। 01 मई 2026 को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर मैसर्स उत्तर शुगर मिल, बरकातपुर बिजनौर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गोरखपुर से लाइव वीडियो स्ट्रीमिंग के माध्यम से किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों एवं श्रमिकों को श्रमिक दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा श्रमिक कल्याण से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की। यह भी पढ़ें- देश के विकास में श्रमिकों का अहम योगदानकार्यक्रम की जानकारी कार्यक्रम के दौरान श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा के लिए संचालित अटल आवासीय विद्यालयों की जानकारी दी गई। साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी बिजनौर के कुशल निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के ...