लखनऊ, अप्रैल 12 -- UP Government: यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकास का मॉडल सिर्फ बुनियादी ढांचे तक सीमित नहीं है, बल्कि श्रमिकों के अधिकारों और सम्मान को भी केंद्र में रखा जा रहा है। इसी सोच के तहत गौतम बुद्ध नगर में श्रमिकों के हित में बड़े और सख्त फैसले लागू किए गए हैं, जो प्रदेश के औद्योगिक माहौल को नई दिशा देने वाले साबित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के बाद जिलाधिकारी ने औद्योगिक इकाइयों के साथ बैठक कर कई अहम निर्णय लिए हैं। अब सभी श्रमिकों को ओवरटाइम का भुगतान दोगुनी दर से करना अनिवार्य होगा और इसमें किसी भी प्रकार की कटौती नहीं की जा सकेगी। यह भी पढ़ें- यूपी के 49 बस स्टेशनों को लेकर योगी सरकार का बड़ा कदम, फेज-2 परियोजना को मंजूरी10 तारीख तक वेतन का एकमुश्त होगा भुगतान योगी सरकार की मं...