मेरठ, जून 27 -- मेरठ। प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई निर्माण कामगार मृत्यु एवं दिव्यांगता सहायता योजना श्रमिकों और उनके आश्रितों के लिए एक बड़ा संबल बनकर उभरी है। इस योजना के तहत श्रमिकों को दिव्यांगता होने पर और मृत्यु होने पर उनके आश्रितों को आर्थिक मदद प्रदान की जा रही है। जिले में अब तक 1500 श्रमिकों और उनके आश्रितों को इस योजना के तहत 28 करोड़ 25 लाख 74 हजार रूपये की आर्थिक मदद प्रदान की गई है। यह भी पढ़ें- श्रमिकों को मुसीबत में मिली 28 करोड़ की आर्थिक मददयोजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता निर्माण कामगार मृत्यु एवं दिव्यांगता सहायता योजना के तहत पंजीकृत श्रमिकों के आश्रितों को दुर्घटना से मृत्यु होने पर पांच लाख और सामान्य मृत्यु होने पर दो लाख रूपये तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। यहीं नहीं श्रमिकों को दिव्यांगता होने पर भी प्रदेश ...