प्रयागराज, अप्रैल 22 -- प्रयागराज। फाफामऊ स्थित आदर्श कोल्ड स्टोर के ढहने से मृत और घायल श्रमिकों को लगभग एक माह बाद भी सरकार की ओर से मुआवजा नहीं मिला है। यहां तक कि बकाया मजदूरी भी नहीं मिली है। इलाज के बाद घायलों को अस्पताल से भले छुट्टी दे गयी, लेकिन घर पर उनकी दवाएं अभी चल रही हैं। श्रमिकों का कहना है कि मुआवजा व मजदूरी न मिलने से दवा खरीदने के लिए पैसा नहीं है। घायल रंजना ने बताया कि स्टोर के ढहने से तीन साल को बेटा कार्तिक घायल हो गया था। इलाज के बाद एसआरएन अस्पताल से उसे छुट्टी दे गयी, लेकिन अब दवा खरीदने के लिए पेरशानी हो रही है। बच्चे के सिर में लगे टांके को कटवाना था लेकिन आर्थिक परेशानी के कारण टांका नहीं कटा है। एसआरएन के ट्रामा सेंटर में बिहार के श्रमिक अमित चौधरी का इलाज चल रहा है। अमित के पैर का ऑपरेशन हुआ है। तीमारदार उमे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.