अमरोहा, अप्रैल 18 -- श्रमिकों को उनके मोबाइल पर वेतन बढ़ाने को लेकर भड़काऊ मैसेज भेजने वाले आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उनके मैसेज से शुक्रवार को एक फूड फैक्ट्री के बाहर श्रमिक जमा हो गए थे। मौके पर पहुंचीं सीओ व एसडीएम ने श्रमिकों को समझाकर किसी तरह शांत कराया था। आठों लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया है। नोएडा की हिंसा के बाद अमरोहा पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। बताया जा रहा कि गजरौला की फैक्ट्रियों में काम करने वाले श्रमिकों को कुछ लोग वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर भड़काऊ मैसेज भेज रहे थे। यह भी पढ़ें- फैक्ट्री के बाहर मजदूरों की नारेबाजी, अफवाह फैलाने में आठ हिरासत में साथ ही सोशल मीडिया पर 17 अप्रैल को फैक्ट्री के गेट पर जमा होकर ताला लगाने का मैसेज वायरल किया था। जिसके बाद शुक्रवार...