रुद्रपुर, जून 22 -- पंतनगर। किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने सोमवार को गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कुलपति को पत्र भेजा। उन्होंने विवि में कार्यरत दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों और बाह्य सेवादाता श्रमिकों को बढ़ी हुई मजदूरी का लाभ देने की मांग की है। यह भी पढ़ें- श्रमिकों को बढ़ी मजदूरी का लाभ तुरंत मिले: बेहड़बढ़ती हुई मजदूरी का मुद्दा बेहड़ ने कहा कि श्रम कल्याण कार्यालय के आदेश के अनुसार, 240 दिन की सेवा पूरी कर चुके दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों और मानव पूर्ति श्रमिकों की मजदूरी में महंगाई भत्ते के रुप में 44 रुपये प्रतिदिन की वृद्धि की गई थी, लेकिन कर्मचारियों को अब तक इसका लाभ नहीं मिल पाया है। श्रमिकों में यह आशंका भी है कि बढ़ी हुई मजदूरी में कटौती की जा सकती है। इससे असंतोष बढ़ रहा है।सुनिश्चित भुगतान की मांग उ...