मुजफ्फर नगर, जुलाई 10 -- मुजफ्फरनगर हरियाणा पुलिस ने गुरुवार को श्रमिकों को बंधक बनाकर काम कराने वाले मुख्य आरोपी को सुरक्षा में कोर्ट में पेश किया। तितावी पुलिस ने उसका श्रमिकों को बंधक बनाकर काम व हत्या के मामले में रिमांड बनवा लिया है। पुलिस सुरक्षा उसे वापस फरीदाबाद की नीमका जेल वापस ले जाया गया।

श्रमिकों की बंधुआ मजदूरी तितावी थाना क्षेत्र के गांव मांडी में बिहार, उत्तराखंड, नेपाल, झारखंड, हरियाणा के श्रमिकों को बंधक बनाकर काम कराया जा रहा था। श्रमिकों को फैक्ट्री के अंदर गंभीर यातनाएं दी जाती थी। सूचना पर तितावी पुलिस व प्रशासनिक टीम ने 12 श्रमिकों को दोने पत्तल की फैक्ट्री से बंधनमुक्त कराया गया था। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर फैक्ट्री संचालक एवं मुख्य आरोपी अंकित बालियान के पिता प्रदीप बालियान समेत तीन आरोपियों को गिरफ्...